Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका के एयर शो में टकराए दो विमान, दोनों पायलटों की मौत
    विदेश

    अमेरिका के एयर शो में टकराए दो विमान, दोनों पायलटों की मौत

    suraj kumarBy suraj kumarSeptember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के नेवादा प्रांत के रेनो शहर में आयोजित एक एयर शो में दो विमान आपस में टकरा गए। इस टक्कर में दोनों विमानों के पायलटों की मौत हो गयी।

    अमेरिका के नेवादा प्रांत के रेनो शहर में विमानों की दौड़ और करतबों के प्रदर्शन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। पिछले पचास वर्षों से आयोजित हो रहे रेनो एयर शो अमेरिका के प्रमुख एयर शो आयोजनों में से एक है। हर साल औसतन एक लाख से ज्यादा लोग इस एयर शो को देखने पहुंचते हैं। इस बार भी एयर शो पूरे उल्लास के साथ चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

    रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने जानकारी दी कि टी-6 गोल्ड रेस की समाप्ति के दौरान लैंडिंग के समय दो विमान आपस में टकरा गए। विमानों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों विमानों के कलपुर्जे उछल कर कई किलोमीटर दूर तक गिरे। हादसे में दोनों विमानों के पायलटों के मारे जाने की पुष्टि भी की गई है।

    रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने बयान में बताया कि हादसे में मारे गए पायलटों की पहचान निक मैके और क्रिस रशिंग के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि दोनों पायलट कुशल विमान चालक थे और टी-6 वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता थे। दोनों पायलटों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद एयर शो को रद्द कर दिया गया है। अमेरिका के फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। विमानों के मलबे की जांच की जा रही है। जांच में हादसे का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका: जाह्नवी को न्याय व हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
    Next Article आईएमएफ से राहत पाने को पाकिस्तान ने अमेरिका से समझौता कर यूक्रेन को दिए थे हथियार!
    suraj kumar

    Related Posts

    भ्रष्टाचार मामले में जमानत निलंबित होने को इमरान खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी

    October 3, 2023

    नेपाल के बझांग जिले में भूकंप के तेज झटके, कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त

    October 3, 2023

    हंगरी की कैटालिन कारिको और अमेरिका के ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल

    October 2, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    • कांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    • राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा, जूठे बर्तन धोए
    • झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version