Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में लिवाली का माहौल
    बिजनेस

    शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में लिवाली का माहौल

    suraj kumarBy suraj kumarSeptember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के बाद धीरे-धीरे रिकवर करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, बाजार में खरीदारी का जोर बनता नजर आने लगा। इसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ दिखा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन कंपनी, बजाज ऑटो और बीपीसीएल के शेयर 2.94 प्रतिशत से लेकर 1.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, जियो फाइनेंशियल, इंफोसिस और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.01 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,971 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,122 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 849 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 173.05 अंक की कमजोरी के साथ 67,665.58 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार को बिकवाली का झटका लगा, जिसकी वजह से ये सूचकांक पहले 5 मिनट में ही 286.60 अंक लुढ़क कर 67,552.03 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होता नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 105.27 अंक की कमजोरी के साथ 67,733.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने 36.40 अंक की गिरावट के साथ 20,155.95 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक करीब 70 अंक टूट कर 20,121.65 अंक के सर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण इस सूचकांक ने भी रिकवरी शुरू कर दी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 15.55 अंक की कमजोरी के साथ 20,176.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 75.72 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 67,762.91 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 62.30 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,130.05 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 319.63 अंक यानी 0.47 प्रतिशत मजबूत होकर 67,838.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 89.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,192.35 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    Next Article वित्त मंत्रालय ने एलआईसी एजेंटों और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी उपायों को दी मंजूरी
    suraj kumar

    Related Posts

    आरबीआई की एमपीसी बैठक 4 अक्टूबर से, रेपो रेट यथावत रहने की संभावना

    October 2, 2023

    कोल इंडिया का उत्पादन सितंबर में 12.6 फीसदी बढ़कर 5.14 करोड़ टन पर

    October 2, 2023

    गांधीवादी आदर्शों के साथ मुनाफे पर भी ध्यान रखे खादी आयोग: राणे

    October 2, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    • कांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    • राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा, जूठे बर्तन धोए
    • झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version