Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ‘सनी विला’ का बकाया चुकाने की पेशकश रखी
    देश

    सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ‘सनी विला’ का बकाया चुकाने की पेशकश रखी

    suraj kumarBy suraj kumarAugust 21, 2023Updated:August 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बीओबी ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए संपत्ति नीलामी की नोटिस वापस ली

    नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सनी देओल ने मुंबई स्थित अपने बंगले ‘सनी विला’ से संबंधित बकाया राशि को चुकाने की पेशकश की है। बैंक का यह बयान 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता एवं भाजपा सांसद सनी देओल की संपत्ति नीलामी के लिए जारी नोटिस वापस लेने के कुछ घंटों बाद आया है।

    बीओबी ने जारी बयान में कहा कि सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की बिक्री नोटिस वापस लेने के पीछे कई तकनीकी कारण रहे। बैंक ने बताया कि सनी देओल ने 20 अगस्त को जारी नीलामी नोटिस के अनुसार बकाया राशि का निपटान करने के लिए बैंक से संपर्क किया। नोटिस के मुताबिक उधारकर्ता या गारंटर को सूचित किया गया था कि वह नीलामी से पहले कभी भी बकाया राशि, लागत, शुल्क और व्यय का भुगतान करने के हकदार हैं।

    इससे पहले बैंक ने जारी नोटिस में कहा था कि अभिनेता के पास 2002 के सरफेसी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प मौजूद है। बीओबी ने सार्वजनिक नोटिस में कहा था कि बैंक ने मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है।

    बैंक ने सनी विला का आरक्षित मूल्य 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय करके ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त को नीलामी कराने की घोषणा की थी। सनी देओल बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण एवं ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर, 2022 से चल रहा है। सनी के पिता एवं अभिनेता धर्मेंद्र ऋण के व्यक्तिगत गारंटर हैं।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखड़गपुर : बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग
    Next Article सड़क दुर्घटनाएं पहाड़ी मार्गों के लिए अभिशाप : करन माहरा
    suraj kumar

    Related Posts

    श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ

    October 3, 2023

    महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला

    October 3, 2023

    भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं माता अमृतानंदमयी : प्रधानमंत्री

    October 3, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    • कांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    • राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा, जूठे बर्तन धोए
    • झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version