Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म जवान की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
    मनोरंजन

    फिल्म जवान की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    suraj kumarBy suraj kumarAugust 30, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान की रिलीज से पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना की। 58 वर्षीय अभिनेता मंगलवार देर रात मत्था टेकने के लिए मंदिर पहुंचे।

    सुपरस्टार शाहरुख खान मंगलवार शाम को बेस कैंप कटरा पहुंचे और देर रात मंदिर तक पहुंचने के लिए उन्होंने नए ताराकोट मार्ग का इस्तेमाल किया। उन्होंने माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और तुरंत चले गए।

    सोशल मीडिया पर वायरल एक संक्षिप्त वीडियो में अभिनेता मंदिर में हुड वाली नीली जैकेट पहने हुए और अपना चेहरा पूरी तरह से ढके हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, कुछ पुलिसकर्मी और सुपरस्टार के निजी कर्मचारी देखे जा सकते हैं।

    नौ महीने में शाहरुख की यह दूसरी वैष्णो देवी यात्रा है। अभिनेता ने इससे पहले अपनी ब्लॉकबस्टर हिट पठान की रिलीज से एक महीने पहले दिसंबर 2022 में माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया था।

    जवान एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्राज़ील सेना के कमांडर जनरल ने पोखरण में एकीकृत फायर पावर प्रदर्शन देखा
    Next Article सरकारी स्कूलों में कई छुट्टियों को रद्द करना हिंदू विरोधी सर्कुलर: सुशील मोदी
    suraj kumar

    Related Posts

    ‘हैरी पॉटर’ में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले सर माइकल गैंबोन का निधन

    September 28, 2023

    मुख्यमंत्री शिंदे के घर पहुंचे शाहरुख-सलमान खान, बप्पा के दर्शन कर खिंचवाई तस्वीरें

    September 25, 2023

    करण जौहर को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, शाहरुख खान ने किया था सपोर्ट

    September 17, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    • कांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    • राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा, जूठे बर्तन धोए
    • झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version