Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जामताड़ा में साइबर पुलिस बन कर पहुंचे अपराधी
    Jharkhand Top News

    जामताड़ा में साइबर पुलिस बन कर पहुंचे अपराधी

    suraj kumarBy suraj kumarJune 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया डाभाकेंद गांव में दुबराज मंडल के घर बुधवार की देर रात 15 नकाबपोश अपराधी पहुंचे। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। अपराधियों ने खुद को साइबर थाने की पुलिस बता कर घरवालों से दरवाजा खोलने को कहा। जब घर की महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोल्, तो सभी बदमाश दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये।

    हथियार के बल पर इन बदमाशों ने घर की महिला और लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बारी-बारी से घर के सभी कमरों से रुपये, जेवरात और सारे कीमती सामान साथ ले गये। डकैत तीन भाइयों के इस घर से तकरीबन 6.5 लाख रुपये की संपत्ति साथ ले गये। डकैत रात के करीब 12.30 बजे घर में दाखिल हुए और उनका तांडव तकरीबन घंटे भर तक चलता रहा। जाते-जाते इन बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर हवाई फायर भी की। घटना की सूचना पाकर नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल में जुटी है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक मुरलीपहाड़ी चौक के पास जाम लगा रहा।
    लगातार तीन वारदात, पूरे इलाके में दहशत
    घटना के बाद परिवार और पूरे गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को साइबर पुलिस बताकर डाका डालने की यह घटना क्षेत्र में ऐसी तीसरी वारदात है। इससे पहले इसी साल 11 अप्रैल को रूपडीह में हीरालाल मंडल के घर भी डकैत खुद को साइबर थाने की पुलिस बताकर ही दाखिल हुए थे। इस दौरान इन डकैतों ने 3.5 लाख का डाका डाला था। जबकि दूसरी घटना जनवितरण प्रणाली दुकानदार हराधन पंडित के घर में हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में जी रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पहले हो चुकी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    jamtara news jharkhand latest news jharkhand news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां के राजनगर में मिला शव: पेड़ से लटक रही थी मां-बेटी की लाश
    Next Article भगवान जगन्नाथ का रथ बनाने पहुंचे थे कारीगर, चोरों ने सामान पर कर लिया हाथ साफ
    suraj kumar

    Related Posts

    झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी

    October 3, 2023

    विदेश दौरे का शौकीन है विशाल चौधरी, इडी के रडार पर हैं कई आइएएस-आइपीएस, क्या विशाल खोलेगा पोल

    October 3, 2023

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, मूर्तियों को मूर्त रूप देने में जुटे कारीगर

    October 3, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    • कांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    • राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा, जूठे बर्तन धोए
    • झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version