Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Thursday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्रः 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी
    Breaking News

    मप्रः 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 25, 2023Updated:May 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     12वीं में 55.28 और 10वीं में 63.29 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

    भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भोपाल स्थित मंडल कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे यह परिणाम जारी किए। इस साल कक्षा 12वीं में नियमित विद्यार्थियों का परिणाम 55.28 फीसदी रहा, 18.15 फीसदी प्राइवेट छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं, कक्षा दसवीं में 63.29 फीसदी नियमित परीक्षार्थी एवं 17.11 फीसदी स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

    उल्लेखनीय है कि इस बार 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान समूह में छतरपुर के विकास द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं, जबकि छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा और शाजापुर के रितिक पटेल 489 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

    स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है। जिन छात्रों को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे छात्र निराश न होकर पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

    कक्षा 12वीं में कला संकाय में देवास की कंचन पुत्री दिनेश ने 460 अंक के साथ प्रथम, खरगोन जिले की योगिता पुत्री राकेश पाटीदार ने 455 अंकों के साथ दूसरा और छतरपुर जिले की साधना पुत्री जमुना प्रसाद राजपूत ने 453 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, जीव विज्ञान समूह में छतरपुर के विकास पुत्र देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने 491 अंकों के साथ प्रथम, शाजापुर के रितिक पुत्र अखिलेश पटेल ने 489 अंकों के साथ दूसरा और सतना की निकिता पुत्री रमेश चंद्र अग्रवाल ने 483 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    कृषि समूह में होशंगाबाद के अनुज पुत्र रमेश सिंह ठाकुर ने 484 अंकों के साथ प्रथम, मुरैना की श्रद्धा पुत्री विनोद कुमार ने 477 अंकों के साथ द्वितीय और सतना के सत्यम पुत्र संजय साहू ने 476 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

    वाणिज्य समूह में उज्जैन जिले की प्रिंसी पुत्री अमित खेमासारी, खंडवा की अनी जैन पुत्री राजेश जैन, भोपाल के यशवर्धन पुत्र मुन्नालाल मरावी, भोपाल की अनामिका पुत्री सुरेन्द्र कुमार ओझा और मंडला की दिव्यांसी पुत्री शरद जैन ने संयुक्त रूप से 482 अंकों के साथ प्रथम , रीवा की शान्वी सिंह पुत्री मोहन सिंह राठौड़ ने 481 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

    विज्ञान-गणित संकाय में होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल रहीं।

    10वीं में पहले दो स्थानों पर इंदौर के विद्यार्थियों में बाजी मारी। इंदौर का मृदुल कुमार पाल ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि शहर की ही प्राची गड़वाल दूसरे स्थान पर रहीं। मृदुल ने 500 में से 494 अंक प्राची ने 493 अंक हासिल किए। वहीं, उमरिया के अनुभव गुप्ता, अकोदिया के अभिषेक परमार, टीकमगढ़ की उन्नति अग्रवाल, डबरा की राधा साहू, सुक्षिशा कटारे और प्रिया ठाकरे संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे।

    कक्षा 10वीं में 254 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in परिणाम देख सकते हैं।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की परिश्रमी महिलाएं देश के विकास में योगदान देने में सक्षम : राष्ट्रपति
    Next Article तमिलनाडु के 20 धर्माध्यक्ष नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल: सीतारमण
    azad sipahi

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट ने एक लाख करोड़ की अन्न भंडारण योजना को दी मंजूरी

    May 31, 2023

    रूडी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण: उमेश कुशवाहा

    May 31, 2023

    कांग्रेस ने 60 सालों तक सिर्फ नारों और झूठे वादों पर सरकार चलाई : जोशी

    May 31, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मोदी कैबिनेट ने एक लाख करोड़ की अन्न भंडारण योजना को दी मंजूरी
    • प्रदीप यादव पहुंचे रांची, घर की तलाशी हुई शुरू, घर को इडी ने मंगलवार को किया था सील
    • रूडी का बयान बिहार भाजपा में चल रहे अंतर्कलह का प्रमाण: उमेश कुशवाहा
    • कांग्रेस ने 60 सालों तक सिर्फ नारों और झूठे वादों पर सरकार चलाई : जोशी
    • किसानों के लिए खुशखबरी, सरसों का 5,450 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य देगी सरकार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version