Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड: लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर, लेकिन जांच तक की नहीं है व्‍यवस्‍था, बढ़ सकता है खतरा
    Jharkhand Top News

    झारखंड: लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर, लेकिन जांच तक की नहीं है व्‍यवस्‍था, बढ़ सकता है खतरा

    sonu kumarBy sonu kumarApril 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विभिन्‍न प्रदेशों में लॉकडाउन और वीकेंड कर्फ्यू के बीच झारखंड के कामगारों को पुराने दौर की चिंता सता रही है। काम बंद होने, बंद होने की आशंका के मद्देनजर प्रवासी कामगार वापस लौटने लगे हैं। गढ़वा का इम्‍तेयाज मुंबई से लौटा है, पेंटर का काम करता है। उसका भाई परवेज भी इलेक्ट्रिक फिटिंग का काम करता है। दोनों लौटे, कहते हैं कि जब संकट होता है तो महानगर में कोई मददगार नहीं होता। रोजाना महाराष्‍ट्र, पंजाब, दिल्‍ली, सूरत से हजारों की संख्‍या में कामगार वापस लौट रहे हैं।

    हालांकि पिछली बार की तरह की अफरातफरी नहीं है। मगर लौटने वाले लोगों की जांच न हेने से संक्रमण के और तेज होने का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर गये, कोलकाता से राजधानी से लौटे पत्रकार मित्र ने बताया कि दोपहर में ट्रेन रांची स्‍टेशन पहुंची। किसी की जांच नहीं हुई। हालांकि आने वाले लोगों की जांच का प्रशासन दावे करता रहता है। दिल्‍ली से आने वाली ट्रेनों से ही रोजाना कोई एक हजार से अधिक लोग आ रहे हैं। मगर स्‍टेशन पर ऑपचारिकता के रूप में कोरोना जांच के लिए महज चार-पांच काउंटर रहते हैं। ऐसे में लंबी यात्रा कर लौटने वालों के लिए जांच की खातिर दो-चार घंटे का इंतजार भारी पडता है। अधिसंख्‍य लोग किनारे से निकल लेते हैं। जांच हो भी गई और निकले तो रिपोर्ट बाद में आती है। ऐसे में ऑटो, टैक्‍सी से सफर करने वाले दूसरों के लिए खतरा हैं।

    नौ लाख प्रवासी मजदूर

    पिछले साल देशव्‍यापी लॉकडाउन के कारण अफरातफरी मची थी। तब आने वाले कामगारों का सरकार ने डाटा बेस तैयार किया था। पताा लगा कि नौ लाख प्रवासी कामगार लौटे हैं। उनके स्क्लि के हिसाब से व्‍योरा तैयार किया गया था ताकि जरूरत के हिसाब से उन्‍हें यहीं काम उपलब्‍ध कराया जा सके। मगर मनरेगा को छोड़ और कुछ नहीं हो सका। सरकार हवाई जहाज से लेकर विशेष बस, ट्रेन के माध्‍यम से फंसे हुए कामगारों को मंगवाती रही। चारों तरफ दीदी किचन, मुख्‍यमंत्री किचन, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं द्वारा भोजन का इंतजाम था। गांव तक पहुंचाने के लिए सरकारी व्‍यवस्‍था।

    गांव जाने वाले लोगों के लिए भी खुद ग्रामीणों ने रास्‍ते बंद कर दिये थे। गांव के बाहर स्‍कूल, पंचायत भवनों में तात्‍कालिक तौर पर उनके ठहरने, भोजन की व्‍यवस्‍था की गई थी ताकि संक्रमण न फैले। इस बार सरकार का पूरा ध्‍यान अस्‍तालों में बेड, ऑक्‍सीजन, दवाओं और अंतिम संस्‍कार की चरमराई हुई व्‍यवस्‍था पर टिकी है। दीदी किचन, पांच रुपये में दालभात की कोई चर्चा तक नहीं। गांव वापस पहुंचाने का भी कोई इंतजाम नहीं। हकीकत यह भी है कि आने वालों की तादाद वैसी नहीं है। हालांकि पिछलीबार जितनी संख्‍या में लोग वापस लौटे थे वे वापस काम करने नहीं गये। राज्‍य के खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण सह वित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव कहते हैं कि प्रवासी महदूर फिर वापस लौट रहे हैं उन्‍हें रोजगार उपलब्‍ध कराना सरकार की जिम्‍मेदारी है। गरीबों को भोजन के लिए दीदी किचन, मुख्‍यमंत्री किचन और घर-घर अनाज पहुंचाने जैसे कदम उठाये जायेंगे।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना के साथ मिलकर करेंगे बेहतर इलाज : हेमंत
    Next Article Fraud के शिकार Sambandh Finserve Bank का लाइसेंस होगा रद्द! RBI ने जारी किया Show Cause नोटिस
    sonu kumar

    Related Posts

    झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी

    October 3, 2023

    विदेश दौरे का शौकीन है विशाल चौधरी, इडी के रडार पर हैं कई आइएएस-आइपीएस, क्या विशाल खोलेगा पोल

    October 3, 2023

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, मूर्तियों को मूर्त रूप देने में जुटे कारीगर

    October 3, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • श्रीनगर एक शांतिपूर्ण जिला है और यहां कोई आतंकवाद नहीं: आईजी सीआरपीएफ
    • महिलाओं के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा ‘नारी शक्ति वंदन कानून’ : बिरला
    • कांग्रेस की ‘जितनी आबादी उतना हक’ की सोच दक्षिण भारत के लोगों के साथ अन्यायः मोदी
    • राहुल गांधी ने दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में कार सेवा, जूठे बर्तन धोए
    • झारखंड में 152 बीडीओ का तबादला, अधिसूचना जारी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version