Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook Twitter YouTube WhatsApp
    Thursday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook Twitter Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • देश
    • दुनिया
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • राज्य
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • मध्य प्रदेश
    • मनोरंजन
      • टीवी जगत
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • यूथ प्लस
      • करियर
      • परीक्षा
      • रिजल्ट
      • नौकरी
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • ब्लॉग
    • विशेष
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लखीमपुर खीरी कांड के गवाहों को सुरक्षा देने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
    Breaking News

    लखीमपुर खीरी कांड के गवाहों को सुरक्षा देने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – आशीष मिश्रा और उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 24 मार्च तक मांगा जवाब

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी कांड में आरोपित आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर आशीष मिश्रा और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 24 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को गवाह पर हुए हमले पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

    लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों के परिजन की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष 11 मार्च को इस मामले को मेंशन करते हुए सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने चीफ जस्टिस से कहा कि इस मामले के एक गवाह पर 10 मार्च की रात हमला हुआ। वकील प्रशांत भूषण के जरिए दायर याचिका में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द कराने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि आशीष मिश्रा की ज़मानत को उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनौती नहीं दी, इसलिए हमको कोर्ट आना पड़ा। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में चार्जशीट 3 जनवरी को दाखिल की गई है और आशीष मिश्रा ने चार्जशीट की बातों को हाईकोर्ट के संज्ञान में नहीं लाया।

    इसी तरह वकील शिवकुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि आशीष मिश्रा को जमानत देकर हाईकोर्ट ने गलती की है। याचिका में कहा गया है कि अभी तक केंद्रीय मंत्री से पूछताछ नहीं हुई है। इस मामले में एसआईटी का काम असंतोषजनक है। याचिका में कहा गया है कि आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है। आशीष मिश्रा के जेल से बाहर आने से गवाहों के प्रभावित होने की आशंका है। गवाहों को अपने जान पर खतरा महसूस हो रहा है।

    याचिका में एसआईटी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार से मुआवजा देने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 15 जनवरी को जेल से रिहा कर दिया गया। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर, 2021 को हुई हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में एसआईटी 3 जनवरी को लखीमपुर की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपित बनाया गया है।

    Share this:

    • Twitter
    • Facebook

    Related

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRanchi: दस लाख का इनामी टीपीसी कमांडर गिरफ्तार
    Next Article युद्ध का 21वां दिन: डोनबास में यूक्रेनी सैनिको की गोलाबारी, मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने बनाया बंधक
    azad sipahi

    Related Posts

    कमर्शियल गैस के दाम में बड़ी कटौती, सिलेंडर 83.50 रुपये सस्ता

    June 1, 2023

    सांबा सेक्टर में जवानों ने पाक घुसपैठिये को ढेर किया

    June 1, 2023

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को लौटाई जेड प्लस सुरक्षा

    June 1, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कमर्शियल गैस के दाम में बड़ी कटौती, सिलेंडर 83.50 रुपये सस्ता
    • सांबा सेक्टर में जवानों ने पाक घुसपैठिये को ढेर किया
    • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र को लौटाई जेड प्लस सुरक्षा
    • कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    • मोदी कैबिनेट ने एक लाख करोड़ की अन्न भंडारण योजना को दी मंजूरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version